,

बोकारो: मार्बल मिस्त्री की हत्या कर शव झरिया में फेंका, घर मालिक और उसकी मां गिरफ्तार

Report: Sanjeev kumar

चिराचास थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय मार्बल मिस्त्री पंकज महतो की हत्या घर मालिक हर्ष कर्मकार और उसकी मां मीनू कर्मकार द्वारा किए जाने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए शव को ठिकाने लगाने की बात भी स्वीकार की है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब झरिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जांच के दौरान शव की पहचान पंकज महतो के रूप में हुई। बताया गया कि हत्या के बाद शव को लावारिस हालत में वहां फेंक दिया गया था।

हत्या की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन गुस्से में आरोपियों के घर पहुंचे और वहां हंगामा किया। भीड़ ने मां-बेटे की पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दोनों को भीड़ से बचाकर थाना ले जाया।

जानकारी के अनुसार पंकज पिछले कुछ दिनों से हर्ष कर्मकार के घर में मार्बल लगाने का काम कर रहा था। सोमवार को भी वह उसी काम के लिए घर गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था। मंगलवार सुबह हर्ष कर्मकार पंकज का बाइक जैकेट लेकर उसके घर पहुंचा और उसके गायब होने की बात कही। उसने चिराचास थाना में इसकी लिखित जानकारी भी दी।

संदेह के आधार पर पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची, तो उनकी कार में खून के धब्बे मिले। वाहन के मैट को जलाने के निशान भी पाए गए। इससे हत्या की पुष्टि होती दिखी। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…