,

Bokaro: कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी परेशानी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report By: Sanjeev Kumar, Edit By:;Priyanshi Soni

Bokaro: बोकारो में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कुहासे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय हालात ज्यादा खराब हैं। घनघोर कोहरे की वजह से पूरे शहर में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Bokaro: छोटे बच्चे जा रहे स्कूल, अभिभावक चिंतित

भीषण ठंड के बावजूद छोटे-छोटे बच्चे सुबह स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ठंड को देखते हुए अब तक जिला प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से स्कूलों को लेकर कोई स्पष्ट फैसला नहीं लिया गया है।

मौसम विभाग लगातार जारी कर रहा अलर्ट

राज्य में मौसम विभाग द्वारा लगातार ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ कुहासे का असर भी बढ़ता जा रहा है, जिससे खासतौर पर सुबह के समय हालात और गंभीर हो जाते हैं।

डीसी ने कहा- हालात का किया जा रहा आकलन

ठंड में छोटे बच्चों के स्कूल जाने को लेकर जब बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सुबह हालात का जायजा लेने निकलेंगे।

रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा फैसला


डीसी अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के पास एक तय सिस्टम है। अगर यह महसूस होगा कि ठंड ज्यादा बढ़ गई है और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, तो रिपोर्ट आने के बाद वे अपनी शक्तियों के अनुसार उचित फैसला लेंगे। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को