Illegal Coal Mining: सरगुजा में अवैध कोयला तस्करी का बड़ा खुलासा, बाइकर्स के जरिए चिमनी भट्ठों तक सप्लाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal Coal Mining

Illegal Coal Mining: Surguja जिले में अवैध कोयला तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बाइकर्स के जरिए चिमनी भट्ठों तक कोयले की सप्लाई का खेल चल रहा है। इस पूरे नेटवर्क में कोयला माफिया मजदूरों से खुदाई करवाकर अवैध खदानों का संचालन कर रहे हैं।

Illegal Coal Mining: लखनपुर-गांधीनगर क्षेत्र में अवैध खदानों से धड़ल्ले से उत्खनन, रोजाना हो रही तस्करी

जानकारी के अनुसार, लखनपुर और गांधीनगर थाना क्षेत्र में नदी किनारे गड्ढे खोदकर बड़े पैमाने पर कोयला उत्खनन किया जा रहा है। यहां से निकाले गए कोयले को बाइक और बड़े वाहनों के माध्यम से रोजाना तस्करी कर विभिन्न भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा है।

Illegal Coal Mining: खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाया संरक्षण का आरोप

इस मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि कार्रवाई के निर्देश के बावजूद खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सफेदपोश लोगों के संरक्षण के कारण कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अवैध कारोबार खुलेआम जारी है।

read also: Bokaro : रंगे हाथों पकड़ा गया शातिर चोर, रामनगर कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान के बावजूद प्रशासन इस अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद संबंधित विभाग क्या ठोस कार्रवाई करता है या यह अवैध कारोबार यूं ही चलता रहेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा