Isa Ahmad
Report- Sanjeev Kumar
Bokaro cyber fraud gang arrested: लोन और म्यूचुअल फंड के नाम पर करते थे ठगी
बोकारो में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत सरकार के प्रतिबिंब ऐप से प्राप्त जानकारी के आधार पर एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने चिरारचास थाना क्षेत्र के वैष्णवी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर जमशेदपुर और बिहार के रहने वाले छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इस साइबर ठग गिरोह का मास्टरमाइंड शेखपुरा (बिहार) निवासी प्रिंस कुमार है, जिसके खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में पहले से चार साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। उसके साथ जमशेदपुर निवासी मिथिलेश कुमार झा, शेखपुरा निवासी रोहित आर्य, नवादा (बिहार) निवासी टिंकू कुमार और विकास रविदास, तथा नालंदा जिला निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Bokaro cyber fraud gang arrested: मोबाइल, नकदी और ठगी का पूरा हिसाब बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, सभी आरोपियों के आधार कार्ड, एचडीएफसी बैंक की पासबुक और ठगी से संबंधित पूरा हिसाब-किताब का पंजी बरामद किया है।
Bokaro cyber fraud gang arrested: सोशल मीडिया के जरिए बनाते हैं ठगी का शिकार
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली सूचना के बाद संभव हो पाई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लोगों को लोन दिलाने और म्यूचुअल फंड में निवेश कर कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करता था। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर जुटाते थे और फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।
Read also: ISRO 12 January: भारत के अंतरिक्ष भविष्य की बड़ी तैयारी: 2027 में मानव मिशन और आगे अपना स्पेस स्टेशन
Bokaro cyber fraud gang arrested: तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश की जा रही है। साथ ही, इस मामले में बैंक कर्मियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।





