,

Bokaro बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान की तैयारी: DC ने तय की 30 मई की डेडलाइन, जून में लाइसेंस मिलने की उम्मीद

Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro बोकारो हवाई अड्डे से विमान सेवाओं की शुरुआत को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच जिला प्रशासन ने अब मैदानी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को बोकारो उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) के उच्चाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और हवाई अड्डे का सघन निरीक्षण किया।

Bokaro 30 मई तक सभी तकनीकी कार्य होंगे पूरे

निरीक्षण के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने सभी लंबित कार्यों के लिए 30 मई की समयसीमा (डेडलाइन) तय की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपनी ओर से लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। विशेष रूप से सातनपुर पहाड़ी पर विमानों की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली लाइटें आ चुकी हैं और उनका इंस्टॉलेशन जल्द शुरू होगा। डीसी ने कहा कि 15 मई तक अधिकांश तकनीकी कार्य निपटा लिए जाएंगे और शेष छोटे कार्यों को महीने के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Bokaro DGCA निरीक्षण और सेल-AAI के बीच समन्वय

हवाई अड्डे के संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए बोकारो स्टील और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जून महीने में डिजीसीए (DGCA) की टीम निरीक्षण के लिए बोकारो आएगी। इस दौरान लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सेल और एएआई के बीच एक महत्वपूर्ण MOU (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बैठक में बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Read this: Sanskrit Board Result : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् परीक्षा परिणाम 2026 घोषित, 12वीं में शानदार सफलता दर 93.56%

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…