Jabalpur News: खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत, कई लोग झुलसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur News

जबलपुर के केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी खमरिया में सुबह भीषण ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते 12 से 15 कर्मचारी झुलस गए, घटना में दो की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबधन मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरु कर दी है।

कहां और कैसे हुआ हादसा
ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ है। आयुध निर्माणी खमरिया की जीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। हालांकि अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक ही ब्लास्ट हो गया।

5 किलोमीटर तक भूकंप जैसी हालत
बम का ब्लास्ट इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को ओएफके अस्पताल ले जाया गया। ब्लास्ट कैसे हुआ और किसकी लापरवाही इसमें थी, जांच शुरू कर दी गई है। ब्लास्ट के बाद आयुध निर्माणी खमरिया से लगे करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूंकप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

आसपास के 4 गांवों में डर का माहौल
मानेगांव, चंपानगर,नानक नगर में रहने वाले लोगों ने ब्लास्ट की आवाज भी सुनी। मानेगांव में रहने वाले मनोज थरेजा का कहना है कि पहले ऐसा लगा कि जोरदार भूंकप आ गया हो, इसके बाद पता चला कि फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,