रेड सिग्नल तोड़कर भाजपा नेता की इनोवा ने मारी टक्कर, मारपीट का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः फरहान खान, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

आगरा, फतेहाबाद रोड स्थित TDI मॉल चौराहे पर रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े एक नेता की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में भाजपा नेता की गाड़ी ने एक अन्य वाहन को रेड सिग्नल तोड़ते हुए टक्कर मारी, जिसके बाद टक्कर पीड़ित के साथ मारपीट की गई।

क्या है मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा कार (जिस पर “महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा” लिखा था) ने ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी करते हुए एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से उतरे कुछ युवकों ने दूसरी गाड़ी के मालिक के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भाजपा नेता और उसके सहयोगी गाड़ी की चाबी लेकर मौके से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद वे गाड़ी की चाबी वापस सड़क पर फेंक कर भाग निकले।

वीडियो में क्या दिखा?

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें इनोवा कार को ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए और टक्कर मारते साफ देखा जा सकता है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा से जुड़े लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है।

पहले भी रह चुके हैं विवादों में

सूत्रों के अनुसार, संबंधित भाजपा युवा नेता इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेता के समर्थक अक्सर क्षेत्र में दबंगई करते रहते हैं, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

पुलिस की कार्रवाई

थाना ताजगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

करणी सेना उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या: झारखंड में सनसनी, साजिश या अपराध?..यह भी पढ़े

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे