,

बिलासपुर: एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

BY: Yoganand Shrivastva

छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले में गुरुवार को एक ही रेलवे ट्रैक पर तीन ट्रेनें एक साथ दौड़ने की घटना सामने आई। कोरबा मेमू लोकल ट्रेन के आगे और पीछे दो मालगाड़ियां खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों में डर और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच हुई। अचानक यह स्थिति देख कई यात्री सुरक्षा की चिंता में ट्रेन से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया और स्थिति को नियंत्रित किया। बिलासपुर रेलवे जोन के CPRO सुष्कर विपुल विलासराव ने बताया कि यह ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का सामान्य परिचालन है और यह रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने यात्रियों से घबराने की आवश्यकता नहीं होने की अपील की और अफवाहों से बचने को कहा।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा उपाय और निगरानी बढ़ा दी थी।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…