बिलासपुर : वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की सड़क हादसे में मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bilaspur: Senior journalist Upendra Shukla dies in a road accident

रिपोर्टर: प्रांशु क्षत्रिय

बिलासपुर शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। न्यू स्मार्ट रोड वेयरहाउस के पास एक भीषण सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जिला अस्पताल में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. के एल उरांव अपनी तेज रफ्तार वैगनआर कार (CG 04 MT 4004) से जा रहे थे और अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दबा बैठे, जिससे कार बेकाबू होकर स्कूटी सवार शुक्ला को पीछे से टक्कर मार गई।

मौके पर ही हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल उपेंद्र शुक्ला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा ना सिर्फ परिवार, बल्कि मीडिया जगत के लिए भी गहरा आघात लेकर आया है।

आरोपी डॉक्टर पर मामला दर्ज, कार जब्त

पुलिस ने हादसे में लापरवाही बरतने के आरोप में डॉ. उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी कार को भी मौके से जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।

मीडिया जगत में शोक, डॉक्टर की लापरवाही पर आक्रोश

उपेंद्र शुक्ला पत्रकारिता क्षेत्र में एक सुलझे हुए और निर्भीक पत्रकार के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी असामयिक मौत ने पूरे मीडिया समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। पत्रकार संगठनों ने डॉक्टर की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक