Bilaspur में गौमांस मामले पर पुलिस कार्रवाई, पति-पत्नी समेत कई लोग गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bilaspur-cow-slaughter-case/

Report by: Rakesh Mishra

Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौमांस खाने और रखने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोनी थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास परिसर से पति-पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, वहीं बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।

Bilaspur: कोनी थाना क्षेत्र के अटल आवास का मामला

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे अटल आवास में पुलिस ने छापेमारी की। यहां विकास बघेल और रुक्मणि बघेल नाम के पति-पत्नी पर गौमांस खाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मौके से परिवार के अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया।

Bilaspur: सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Bilaspur

बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी भगवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार कमरे में कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

Bilaspur: शराब के नशे में बेसुध मिले आरोपी

स्थानीय लोगों के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब आरोपी कथित रूप से शराब के नशे में बेसुध हालत में पड़े मिले। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थाने में पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

मामले को लेकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया ताकि माहौल शांत बना रहे।

Bilaspur: पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जब्त सामग्री की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Bilaspur: इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read also: Bilaspur Gambling Raid: बिलासपुर में हाई प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ जुआरी गिरफ्तार

पीएम मोदी ने देखा दुनिया प्रसिद्ध Afsluitdijk Dam, जल प्रबंधन में भारत-नीदरलैंड सहयोग पर जोर

Afsluitdijk Dam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने नीदरलैंड दौरे के दौरान विश्व

Balochistan में पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 35 आतंकी ढेर; 3 बड़े कमांडर गिरफ्तार

Balochistan: पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ‘संजीवनी’ धान की खेती

MP: Top 10

MP: दानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SIR में नाम कटने