,

बिलासपुर: अभिनेता संजय दत्त का बर्थडे मनाना फैन को पड़ा भारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bilaspur: Celebrating actor Sanjay Dutt's birthday proved costly for fan

रिपोर्ट- प्रांशु क्षत्रिय

बिलासपुर। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाना बिलासपुर के एक जबरा फैन को भारी पड़ गया। चुट्टू अवस्थी नामक युवक ने मध्य नगरी चौक में धूमधाम से जश्न मनाया, जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सार्वजनिक जगह पर जश्न से ट्रैफिक बाधित

चुट्टू अवस्थी हर साल संजय दत्त का बर्थडे मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने केक काटकर जश्न का आयोजन किया, लेकिन सार्वजनिक जगह पर भीड़ इकट्ठा होने और ट्रैफिक प्रभावित होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई की।

BNS की धारा 285 के तहत मामला दर्ज

सिविल लाइन पुलिस ने चुट्टू अवस्थी के खिलाफ BNS की धारा 285 के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की चेतावनी और अपील

सिविल लाइन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि

  • सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करें
  • ऐसे आयोजनों से बचें, जिनसे आम लोगों को असुविधा हो
  • ट्रैफिक बाधित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

पुलिस का कहना है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है, और कोई भी व्यक्ति अगर नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति