बिलासपुर: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! मृतक के नाम पर निकली तीनों किस्तें, ग्रामीणों को मिला सिर्फ आश्वासन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: प्रांशु क्षत्रिय, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम कर्रा में योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का ऐसा खेल खेला गया है, जिसने गरीबों की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया है।

कागज़ों पर बने पक्के मकान, असल में मिट्टी की झोपड़ी

सरकार इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए तीन किश्तों में ₹1,20,000 की सहायता राशि देती है। लेकिन जब स्वदेश न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची, तो हकीकत कुछ और ही थी। कई ग्रामीण आज भी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं, जबकि रिकॉर्ड में उनके मकान पक्के दिखाए गए हैं।

अंजोरा बाई और श्याम बाई यादव जैसी बुजुर्ग महिलाएं अपनी जर्जर झोपड़ियों में जीवन बिता रही हैं, लेकिन प्रशासन के दस्तावेजों में उनका मकान “निर्मित” बताया गया है। गीता बाई का कहना है कि उन्हें एक भी किश्त नहीं मिली, जबकि फाइलों में पूरा भुगतान हो चुका है।

मृत व्यक्ति के नाम पर जारी हुईं तीनों किस्तें!

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब एक ग्रामीण शिवकुमार ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु कई वर्ष पहले हो चुकी है, फिर भी उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना की तीनों किश्तें निकाल ली गईं। वह सवाल करते हैं – “जब मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, तो बैंक ने पैसे किसके हस्ताक्षर पर दिए? क्या मृतकों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैसे हड़पे जा रहे हैं?”

कौन है जिम्मेदार? ग्राम पंचायत से लेकर बैंक तक की मिलीभगत

गांव के सरपंच प्रतिनिधि टीकम कुमार कौशिक ने बताया कि ऐसे 10 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां कागज़ों में मकान तैयार हैं, लेकिन ज़मीन पर सिर्फ खाली प्लॉट या अधूरी नींव ही नजर आती है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, जनपद अधिकारी और स्थानीय बैंक कर्मचारी आपस में मिलीभगत कर फर्जी हस्ताक्षर करवा लेते हैं और ग्रामीणों को जानकारी तक नहीं दी जाती।

ग्रामीणों की गुहार, प्रशासन की खामोशी

पीड़ितों ने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला सीईओ संदीप अग्रवाल को लिखित में शिकायत दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि, “मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन की यह जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाएगी?

अंतिम सवाल…

  • क्या गरीबों के नाम पर मिलने वाली योजनाएं भ्रष्टाचारियों की जेब भरने का जरिया बन चुकी हैं?
  • क्या मृतकों के नाम पर भी सरकारी धन का गबन होता रहेगा?
  • और क्या जिला प्रशासन अब भी गहरी नींद में सोया रहेगा?

स्वदेश न्यूज की टीम इस घोटाले की परतें खोलती रहेगी, और जब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, हम सवाल पूछते रहेंगे

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के