बिलासपुर : नवागांव मचखंडा में 18 वर्षीय नीलम सूर्यवंशी ने लगाई फांसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bilaspur: 18-year-old Neelam Suryavanshi hanged herself in Navagaon Machkhanda

रिपोर्टर: प्रांशु क्षत्रिय

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव मचखंडा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 18 वर्षीय नीलम सूर्यवंशी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था।

छोटी बहन ने देखा फांसी पर झूलती बहन को

करीब शाम 6 बजे स्कूल से लौट रही नीलम की सबसे छोटी बहन ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, उसकी नजर सीलिंग फैन से लटकी अपनी बड़ी बहन पर पड़ी। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वह तुरंत पड़ोसियों को बुलाने भागी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को CHC सीपत भिजवाया

सूचना पर तुरंत सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी (CHC) सीपत भेजा। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक इसके कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि नीलम ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

गांव में शोक की लहर

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि नीलम एक समझदार और शांत स्वभाव की लड़की थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल