,

रांची में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं की चेन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bikers gang terror in Ranchi: Gang that looted women's chains busted v

रांची: राजधानी रांची में पिछले कुछ महीनों से बाइकर्स गैंग ने दहशत फैला रखी है। हर दो दिन में कहीं न कहीं चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते चार महीनों में इस गैंग ने 30 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार एक ही दिन में तीन से चार थाना क्षेत्रों में चेन छीनी गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अधेड़ उम्र की महिलाएं इस गैंग का आसान शिकार होती हैं। ये अपराधी सुबह 6 से 8 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे के बीच कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देते हैं। गैंग का सरगना ‘देव’ अपने साथियों को बाकायदा चेन छीनने की ट्रेनिंग देता है।

चार आरोपित गिरफ्तार, लूटा गया सोना बरामद

शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइकर्स गैंग से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज अहमद उर्फ रजत, उसका साथी मोहम्मद शाहिद और दो जेवर दुकान संचालक प्रेम कुमार वर्मा (मोती ज्वैलर्स) और राजकुमार (प्रेम ज्वैलर्स) शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 16 ग्राम गलाया हुआ सोना, 8 ग्राम सोने की चेन, दो स्मार्टफोन, ₹5800 नकद, एक स्कूटी, एक टी-शर्ट और दो कैप बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी डीआईजी एवं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी।

स्कूटी पर बैठकर करते थे रेकी, फिर बनाते थे शिकार

एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि 1 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोकर के साधु मैदान के पास दो युवक स्कूटी पर बैठे संदिग्ध रूप से लोगों को घूर रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर थानेदार कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर एक युवक फरार हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अयाज अहमद उर्फ रजत बताया।

रजत पूर्व में लोअर बाजार थाना (रांची) और लोहसिंगना थाना (हजारीबाग) क्षेत्र से तीन बार जेल जा चुका है। उसने कोकर बाजार, बड़गाईं मोड़, हैदर अली रोड जैसे कई इलाकों में चेन स्नैचिंग की बात कबूली।

गिरोह से जुड़ी ज्वैलर्स की दुकानों का भी खुलासा

अयाज ने बताया कि छीनी गई चेन वह गुदड़ी चौक निवासी मोहम्मद शाहिद को देता था, जो इन गहनों को मोती ज्वैलर्स और प्रेम ज्वैलर्स में गलवाने के लिए देता था। दोनों दुकानें रांची के थड़पखाना इलाके में स्थित हैं। शाहिद की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया सोना बरामद किया है।

जांच जारी, अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की