बिजनौर में बीएलओ शोभा रानी की हार्ट अटैक से मौत, घर में चल रही थी इकलौते बेटे की शादी की तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के रूप में कार्यरत शोभा रानी (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। धामपुर क्षेत्र के मोहल्ला बाड़वान स्थित बूथ नंबर 97 की बीएलओ शोभा रानी को शुक्रवार रात अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

ड्यूटी के बाद तबीयत बिगड़ी

परिजनों के अनुसार, शोभा रानी पिछले कुछ समय से मधुमेह से पीड़ित थीं। शुक्रवार को वे देर रात तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करने में जुटी थीं। इसी दौरान देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

घर में बेटे की शादी की तैयारी

घटना के समय घर में उनके इकलौते बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पति कृपाल सैनी ने बताया कि शोभा रानी कई दिनों से अस्वस्थ थीं, लेकिन फिर भी लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रही थीं।

345 फॉर्म का काम पूरा, बाकी अपडेट बाकी

मृतका के बेटे दीपक सैनी ने बताया कि उनकी मां के बूथ पर कुल 1003 फॉर्म थे। इनमें से 345 फॉर्म का काम पूरा हो चुका था, जबकि बाकी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट किया जाना बाकी था। बेटे के अनुसार, जिम्मेदारी निभाने के चलते उनकी मां लगातार कार्य में लगी रहीं और इसी बीच स्वास्थ्य बिगड़ता गया।

अधिकारी बोले—काम का कोई दबाव नहीं था

जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल चौबे ने कहा कि बीएलओ पर काम का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं था। शोभा रानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में भी कार्यरत थीं और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रही थीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र