Bihar: आरा में डूबने से दो नाबालिग लड़कों की मौत, गांव में सन्नाटा पसरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बिहार के आरा जिले से आज बेहद ही दुखद खबर सामने आई। यहां गंगा नदी में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना जिले के खवासपुर थाना के रामफल के टोला गांव की है। दोनों लड़कों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के सोनबरसा ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शवों का हुआ पोस्टमार्टम

डॉक्टरों के मृत घोषित किए जाने पर परिजनों ने शव को लेकर वापस गांव को लौट आए और स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद खवासपुर थाना इंचार्ज अपने पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इस घटना को लेकर गांव और आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में संजय यादव के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार यादव, चंदेश्वर यादव के 14 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार यादव है, दोनों खवासपुर थाना रामफल के टोला गांव के रहने वाले थे।

मृतक के परिजन ने क्या बताया?

वहीं मृतक के परिजन विशम्बभर कुमार यादव ने बताया कि गांव के कुछ लड़के नहाने के लिए गए हुए थे, नहाने के दौरान दोनों गड्ढे में चले गए और डूब गए। इसके बाद जो लोग इनके साथ नहाने गए थे, वो सब घर पर गए और बताया कि विजेंद्र और बिट्टू दोनों डूब गए हैं। उसके बाद हम लोग गए और काफी खोजबीन की। इस दौरान दोनों का शव बरामद किया गया। उसके बाद हम लोग दोनों को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के सोनबरसा लेकर गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और