Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, कौन आगे कौन पीछे?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, कौन आगे कौन पीछे?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति का रुख काफी हद तक साफ कर दिया है। सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती में एनडीए एक बार फिर सत्ता की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन पिछड़ता हुआ दिख रहा है। इस बार चुनावी अखाड़े में मनोरंजन जगत के कई दिग्गज भी उतरे थे। जनता के बीच बेहद लोकप्रिय ये चेहरे कितनी पकड़ बना पाए, इसका फैसला रुझानों से झलकने लगा है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा सीट से आरजेडी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। शुरुआत में उन्होंने बढ़त बनाई, लेकिन कुछ ही देर में समीकरण बदल गए। अब बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी आगे चल रही हैं और खेसारी लाल यादव उनसे पीछे हो गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है।

अलीनगर में मैथिली ठाकुर की मजबूत बढ़त

लोकगीतों से देशभर में पहचान बनाने वाली सिंगर मैथिली ठाकुर ने अलीनगर से बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ा है। दो राउंड की गिनती के बाद मैथिली ने लगभग 4573 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। उनके सामने आरजेडी के बिनोद मिश्रा और प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार चुनौती पेश कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही फिलहाल काफी पीछे हैं।

करगहर में रितेश पांडे चौथे नंबर पर

भोजपुरी गायक रितेश पांडे इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से करगहर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन शुरुआती रुझान उनके लिए अच्छी खबर नहीं लेकर आए। बीजेपी और आरजेडी के मुकाबले में फंसे रितेश पांडे फिलहाल चौथे स्थान पर हैं, जो उनके लिए निराशाजनक शुरुआत मानी जा रही है।

काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हालांकि इस बार मैदान में नहीं उतरे, लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। यहां बीजेपी और आरजेडी दोनों की मजबूत मौजूदगी के बीच ज्योति सिंह को उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिल रहा। ताजा रुझानों में वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं और जीत की दौड़ में अभी पीछे दिखाई दे रही हैं।

मनोरंजन जगत के सितारों के लिए मिलाजुला दिन
इन सभी रुझानों से साफ है कि इस बार के चुनाव में मनोरंजन जगत के सितारें राजनीतिक पिच पर मिले-जुले प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां मैथिली ठाकुर शानदार बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और ज्योति सिंह पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। अंतिम परिणाम तय करेंगे कि इन लोकप्रिय चेहरों की सितारा चमक राजनीतिक मंच पर कितनी देर तक बनी रह पाती है।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी