,

Bihar Election Result 2025: NDA की सत्ता में वापसी तय, धरे के धरे रह गए, महागठबंधन के अरमान, पीके धड़ाम…

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bihar Election Result 2025

बिहार के चुनावी महासंग्राम का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है और तस्वीर बिल्कुल साफ है। बिहार की जनता ने एक बार फिर कमान एनडीए के हाथों में सौंपने का जनादेश दिया है। रूझानों के नतीजों में बदलने की भारी बढ़त ने ये तय कर दिया है कि सत्ता की कुर्सी एनडीए ही संभालेगा। उधर महागठबंधन के सपने बिखर चुके हैं, तेजस्वी यादव के छलांग मारते दावे हों या राहुल गांधी के बड़े-बड़े वादे… वोट चोरी के आरोप, हर घर से एक सदस्य को नौकरी, महिलाओं को 30 हज़ार रुपये की मदद, जैसे सभी मुद्दे नतीजों की आँधी में उड़ गए। जनता ने बता दिया कि सुशासन और विकास की हवा किस तरह बह रही थी और हवा किसकी निकली। अब सवाल सिर्फ इतना है कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा, क्या एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार का नेतृत्व करते दिखाई देंगे या एनडीए कोई नया चेहरा सामने लाने जा रहा है?

उधर बिहार का जातिगत गणित भी इस बार राजनीति के पंडितों की नहीं, जनता की मर्ज़ी से तय हुआ। प्रशांत किशोर के डेटा का सारा हिसाब–किताब धरा का धरा रह गया। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी तो छोड़िए खुद की सीट संकट में घिरी दिख रही है । यह नतीजे साफ बताते हैं कि इस चुनाव में न समीकरण चले, न जातीय जोड़तोड़ चला, सिर्फ मोदी फैक्टर की आंधी और नीतीश कुमार की स्थिर, अनुभवी छवि का जादू कमाल कर गया। इन दोनों की संयुक्त पकड़ ऐसी रही कि विपक्ष के सारे दावे, सारे मुद्दे और सारे वादे हवा में उड़ते नज़र आए। जनता ने बहुत साफ संदेश दिया है, कथनी नहीं, करनी देखने का वक्त है और भरोसा उसी पर है जो काम के दम पर खड़ा हो सके।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और