बेमेतरा में बड़ी चोरी की वारदात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big theft incident in Bemetara

रिपोर्टर: संजू जैन | स्थान: बेमेतरा

किराना दुकान से 10 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए नकाबपोश चोर

बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया गांव में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। गांव के एक किराना व्यापारी की दुकान में नकाबपोश चोरों ने धावा बोलते हुए 10 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने चेहरे पर नकाब पहनकर बेहद योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। चोरी के दौरान चोरों ने दुकान के भीतर घुसकर गल्ले में रखी नकदी को निशाना बनाया और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

व्यापारी द्वारा घटना की शिकायत दाढ़ी पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में इस घटना के बाद आतंक और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में