,

क्रिकेट जगत से बड़ी खबर: ED ने रैना और धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन को लेकर क्रिकेट जगत में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध सट्टेबाजी साइट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रैना और धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर दिया है।

संपत्ति का विवरण
सूत्रों के अनुसार, ED ने धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को प्राविजनल ऑर्डर के तहत अटैच किया है। यह कार्रवाई वन एक्स बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट से जुड़े मामले में की गई है।

जांच का कारण
ED के अनुसार, रैना और धवन ने जानबूझकर इस सट्टेबाजी साइट और उसके सरोगेट्स के प्रचार के लिए विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट एग्रीमेंट किए थे। एजेंसी इस मामले में कई अन्य हस्तियों से भी पूछताछ कर रही है, जिनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा शामिल हैं।

पेशी और कानून
रैना और धवन सितंबर में ED के सामने पेश हुए थे और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत बयान दर्ज कराया गया था। केंद्र सरकार ने हाल ही में वास्तविक धन वाले ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने वाला कानून भी लागू किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में लगभग 22 करोड़ लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें से करीब आधे नियमित उपयोगकर्ता हैं।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…