बेमेतरा से बड़ी खबर: नए कानून BNS के तहत छत्तीसगढ़ में पहली सजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big news from Bemetara: First punishment in Chhattisgarh under the new law BNS

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

बेमेतरा, 9 अप्रैल 2025 | रिपोर्ट: संजू जैन
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS) के अंतर्गत प्रदेश में पहली बार हत्या के मामले में सजा सुनाई गई है। बेमेतरा जिला सत्र न्यायालय ने यह फैसला सुनाते हुए आरोपी ओमप्रकाश मंडावी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि यह राज्य में BNS के तहत दी गई पहली सजा है। घटना बेरला थाना क्षेत्र की है, जहां शराब दुकान के पास आरोपी ने मृतक दिनेश यादव की 400 रुपये की उधारी मांगने पर हत्या कर दी थी।

न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान केवल एक साक्षी की गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। शुरुआत में साक्षी ने घटना के बारे में स्पष्ट बयान दिया था, लेकिन दूसरी बार उसने अपने बयान में बदलाव कर दिया।

हालांकि, नए कानून BNS के प्रावधानों के तहत अभियोजन पक्ष ने साक्षी के पहले दिए गए बयान का वीडियो प्रस्तुत किया और उसकी पुष्टि करवाई। इसके आधार पर न्यायालय ने साक्ष्य को विश्वसनीय मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया।

यह मामला ना केवल छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण मिसाल बना है, बल्कि यह भी साबित करता है कि नए आपराधिक कानूनों के तहत न्यायिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त हो रही है।

बेमेतरा जिला सत्र न्यायालय के इस फैसले को कानूनी इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में