शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारतीय बाजार खुलते ही शेयर मार्केट 250 अंक गिरा

मुंबई: वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले खराब संकेतों की वजह से सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट लेकर शुरुआत की है। महंगाई के आंकड़ों, कमजोर ग्लोबल संकेतों और दिसंबर तिमाही के नतीजों को लेकर अनिश्चितता की वजह से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 843.67 अंक गिरकर 76,535.24 और निफ्टी 258.8 अंक गिरकर 23,172.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बावजूद आईटी शेयरों में तेजी देखी गई, लेकिन घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को बढ़त के साथ 77,682 अंक पर खुला था।

– सेंसेक्स 800 अंक गिरा; निफ्टी 23,200 से नीचे फिसला

हालांकि, कारोबार के दौरान यह 600 अंक तक गिर गया। अंत में सेंसेक्स 241.30 अंक की गिरावट के साथ 77,378.91 पर बंद हुआ। निफ्टी50 ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर में ही लाल निशान में आ गया। अंत में निफ्टी 95 अंक गिरकर 23,431 पर बंद हुआ। वहीं एशिया-प्रशांत के बाजारों ने हफ्ते की शुरुआत कमजोर की है। शुक्रवार को आए मजबूत अमेरिकी जॉब डेटा के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा जल्दी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 0.84 ‎फीसदी ‎गिरा और कोरिया का कोस्पी भी 0.4 फीसदी की गिरावट पर है। जापान के बाजार सोमवार को छुट्टी के कारण बंद रहे। अमेरिका में शुक्रवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई। डाओ जोंस और नेस्डेक गिरावट के साथ बंद हुए। दिसंबर में अमेरिका में 2,56,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जो 1,55,000 के अनुमान से कहीं ज्यादा थीं। बेरोजगारी दर भी घटकर 4.1 फीसदी रही। इस मजबूत जॉब डेटा के चलते ट्रेजरी यील्ड बढ़ी और 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 2023 के अंत के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

Indus Waters Treaty Pakistan Threat : पाकिस्तान की गीदड़भभकी, भारत की मजबूत रणनीति

Indus Waters Treaty Pakistan Threat : पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक