भोपाल: सेंट्रल जेल कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : सेंट्रल जेल कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक ओझा के रूप में हुई है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि यह घटना उनके गांव में पड़ोसियों के साथ हुए विवाद की वजह से हुई। अभिषेक के पिता जगदीश ओझा का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में उनकी भैंस ने पड़ोसी राहुल को मामूली चोट पहुंचाई थी। इस घटना के बाद राहुल और उसके पिता पूरन बंदूक और कट्टे लेकर अभिषेक के घर आए और गालियों के साथ उसे धमकी दी। पिता का आरोप है कि दोनों पिता-पुत्र ने अभिषेक को मारने की योजना बनाई थी।

जगदीश ओझा ने बताया कि अभिषेक बीएससी कर चुका था और फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। उन्हें यह डर था कि विवाद उसके करियर पर असर डाल सकता है, इसलिए वह बेटे को भोपाल भेज दिया। लेकिन यहां भी तनाव और डर के चलते अभिषेक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए मौत के कारणों का विवरण स्पष्ट नहीं हो पाया।जगदीश ओझा ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का