,

Bhopal: देश–विदेश की 25 महिला विभूतियों को ऊर्जस्विता सम्मान

Bhopal: Urjaswita Award to 25 women personalities from India and abroad

Bhopal: अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान, भोपाल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश और विदेश की 25 विशिष्ट महिलाओं को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल उपस्थित रहे। महापौर मालती राय और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुईं।

समारोह में विभिन्न जिलों में कलेक्टर के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दे चुकीं जयश्री कियावत को उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि जब वे समाज के लिए आगे बढ़ती हैं तो दूसरों के लिए प्रेरणा बनती हैं। आज जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई है। इससे समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं लागू कर रही है।

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि चाहे धार्मिक आयोजन हों या सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम, महिलाओं की भागीदारी हमेशा महत्वपूर्ण रहती है। ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को प्रोत्साहित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष माही भजनी ने संस्था के उद्देश्यों और पुरस्कारों की जानकारी दी, वहीं संस्था के सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी डॉ. ए.के. भट्टाचार्य ने पुरस्कार चयन प्रक्रिया और चयनित महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्षद अरविंद वर्मा भी मौजूद रहे।

इन महिला विभूतियों को मिला ऊर्जस्विता सम्मान:
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान, भोपाल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश और विदेश की 25 विशिष्ट महिलाओं को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल उपस्थित रहे। महापौर मालती राय और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुईं।

समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और समाज में महिलाओं की भूमिका को नई ऊर्जा और पहचान मिली।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा