,

Bhopal news: साहित्य समाज की संवेदना और चेतना का माध्यम है : रामप्रकाश त्रिपाठी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Bhopal news: भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, भोपाल जिला इकाई के तत्वावधान में शायर इंद्रपाल सिंह ‘तन्हा’ के ग़ज़ल संग्रह ‘ठहरा हुआ वक़्त’ के लोकार्पण एवं चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी रामप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य केवल सौंदर्यबोध तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज की चेतना और संवेदनाओं को स्वर देता है।

उन्होंने कहा कि ‘ठहरा हुआ वक़्त’ हमारे समय की वास्तविक परिस्थितियों को सामने रखने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस संग्रह की ग़ज़लें केवल काव्यात्मक अभिव्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे प्रतिरोध की भाषा भी बनती हैं। श्री त्रिपाठी के अनुसार तन्हा की ग़ज़लें शोर नहीं मचातीं, बल्कि पाठक के मन में गहराई तक उतरती हैं।

कृति पर चर्चा करते हुए शायर बद्र वास्ती और अपर्णा पात्रीकर ने इस संग्रह को दुष्यंत कुमार की परंपरा का विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि इंद्रपाल सिंह तन्हा ने समकालीन व्यवस्था और सामाजिक यथार्थ पर निर्भीकता के साथ अपनी बात रखी है।

कार्यक्रम की रूपरेखा इकाई अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत की और स्वागत संबोधन दिया। अंत में इकाई सचिव महेश दुबे ‘मनुज’ ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शायर इंद्रपाल सिंह तन्हा ने अपने ग़ज़ल संग्रह से चयनित रचनाओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की