Bhopal: नागदा-मथुरा रेल लाइन से MP पर्यटन को मजबूती, CM डॉ यादव ने PM मोदी का जताया आभार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bhopal-nagda-mathura-rail-line-mp-tourism/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति द्वारा नागदा-मथुरा तीसरीऔर चौथी लाइन परियोजना को स्वीकृति देने के निर्णय के लिए आभार माना है।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना से बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन एवं कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क और अधिक सुगम होगा। यही नहीं , लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Bhopal: जानिए, क्या है केंद्र सरकार द्वारा लिया गया निर्णय

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने 5 मई 2026 को ‘पीएम गति शक्ति’ के तहत रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी का निर्णय लिया है। लगभग 23 हजार 437 करोड़ रुपए की तीन महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं के पूरा होने से मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के 19 जिलों में कनेक्टिविटी बढ़गी। इससे व्यस्त रूट्स पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और भीड़ कम होने के साथ हर साल 60 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव हो सकेगी।

छह राज्यों के लगभग 83 लाख लोगों को इससे प्रत्यक्ष लाभ होगा। स्वीकृत परियोजना से ट्रेनों की प्रस्तावित क्षमता वृद्धि से मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर,उज्जैन और कूनो राष्ट्रीय उद्यान के साथ ही राजस्थान के रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान,केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, मथुरा, वृंदावन, मंत्रालयम (श्री राघवेंद्र स्वामी मठ), श्री नेटिकंती अंजनेय स्वामी वारी मंदिर (कासापुरम), श्यामनाथ मंदिर, नैमिषारण्य (नीमसर) सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क में सुधार होगा। प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, खाद्यान्न, सीमेंट, तेल, लोहा और इस्पात, लौह अयस्क, कंटेनर, उर्वरक जैसी वस्तुओं के परिवहन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं।

read also: Bhopal किसानों की सुविधा के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा फैसला: वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने के आदेश, उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस