Report by: Akash Sen, Edit by: Priyanshi Soni
Bhopal: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी कार्यालय के कर्मचारी जयप्रकाश चौरसिया के निधन के चलते अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए।
Bhopal: शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
जयप्रकाश चौरसिया भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही हेमंत खण्डेलवाल ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नेताओं और कर्मचारियों ने भी व्यक्त किया शोक
पार्टी कार्यालय में जयप्रकाश चौरसिया के योगदान को याद करते हुए नेताओं और कर्मचारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।





