भोपाल : डिप्टी मुख्यमंत्री का आईएएस संतोष वर्मा पर कड़ा बयान, ट्रोलिंग के बाद प्रतिक्रिया तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ‘ब्राह्मण समाज की बहू लाने’ वाले विवादित वक्तव्य पर सरकार ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसी बीच, इस मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। ट्रोलिंग बढ़ने के बाद डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने अपनी प्रतिक्रिया सार्वजनिक की और इस बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

डिप्टी सीएम बोले — यह सोच विकृत मानसिकता का संकेत

राजेन्द्र शुक्ल ने फेसबुक पर लिखा कि किसी अधिकारी द्वारा बहन-बेटियों को लेकर ऐसी बात करना अत्यंत आपत्तिजनक और असंवेदनशील है। उनके अनुसार, ऐसी टिप्पणियाँ समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करती हैं और यह विकृत मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है।

सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक गरिमा को ठेस

उन्होंने कहा कि उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी सोच की अपेक्षा नहीं की जा सकती। ऐसे बयान न केवल सामाजिक मेल-जोल को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि प्रशासनिक मर्यादा पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि किसी भी समुदाय की महिलाओं या मातृशक्ति के विरुद्ध टिप्पणी करना संवैधानिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है।

जवाब संतोषजनक न हुआ तो होगी कार्रवाई

सरकार ने आईएएस संतोष वर्मा से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। शुक्ल ने कहा कि यदि उनका जवाब संतुष्टि देने वाला नहीं हुआ, तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी समुदाय विशेष पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति व परंपराओं का अपमान है और सरकार ऐसी सोच को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकती।

सोशल मीडिया पर बढ़ता दबाव

ब्राह्मण समाज से जुड़े कई लोग सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम और अन्य नेताओं से प्रतिक्रिया न देने पर नाराजगी जता रहे थे। इसी दबाव के बीच डिप्टी सीएम ने खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया