,

Bhopal जबलपुर क्रूज हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश, जांबाज रेस्क्यू टीम को 15 अगस्त को करेंगे सम्मानित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश के जबलपुर (संस्कारधानी) में बरगी बांध पर हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि हादसे के कारणों की तह तक जाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने विपदा की इस घड़ी में लोगों की जान बचाने वाले नायकों के लिए सम्मान की भी घोषणा की है।

Bhopal चक्रवात बना हादसे की वजह, 29 लोगों की बची जान

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार बरगी बांध में यह दुर्घटना अचानक आए चक्रवात की वजह से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की खबर मिलते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को मौके पर भेजा। प्रशासन, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की मुस्तैदी से अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

Bhopal क्रूज काटकर निकाली गईं जिंदगियां, 15 अगस्त को होगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव दल (Rescue Team) की अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि बचाव कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर और क्रूज को काटकर लोगों को बाहर निकाला। उनके इस साहसिक कार्य के सम्मान में राज्य सरकार आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे ने मन को गहरी पीड़ा पहुंचाई है, लेकिन बचाव दल की तत्परता ने कई परिवारों को टूटने से बचा लिया।

Bhopal पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रहे और बांध क्षेत्र में भविष्य में सुरक्षा मानकों को और अधिक कड़ा किया जाए।

Read this: Lucknow गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन ‘फ्री राइड’: सीएम योगी की बड़ी सौगात, यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का बिना टोल उठाएं लुत्फ

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर