,

Bhojpur: आपसी रंजिश में ITBP जवान ने चचेरे भाई को मारी गोली, मौत

Bhojpur

Report by: Neha Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Bhojpur: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर आईटीबीपी के जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को बहुत करीब से सिर के बाईं ओर गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Bhojpur: पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची

Bhojpur

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह और मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

Bhojpur: मृतक किसान था, आरोपी फरार

मृतक की पहचान बभनौली गांव (वार्ड नंबर 6) निवासी 52 वर्षीय गणेश तिवारी के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी आईटीबीपी जवान की तलाश जारी है।

Read also: Lakhisarai: सुबह LIC ऑफिस में बड़ी चोरी, काउंटर से 93,280 रुपये उड़े, घटना CCTV में कैद