Bhiwani News: कुष्ठ रोग जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत, महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर लिया संकल्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhiwani News

Report by: Jagbir Duggal, Edit by: Priyanshi Soni

Bhiwani News: महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर भिवानी जिले में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल से शुक्रवार को इस विशेष पखवाड़े का शुभारंभ हुआ, जो 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिलेभर में चलाया जाएगा।

Bhiwani News: आशा वर्करों को दी गई विशेष जानकारी

कार्यक्रम के दौरान आशा वर्करों को बुलाकर कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान और उपचार से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने आशा वर्करों को शपथ दिलाई कि वे कुष्ठ रोग की पहचान, समय पर जांच और इलाज में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Bhiwani News: महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

सामान्य अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही कुष्ठ रोग मुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प लिया गया।

Bhiwani News: ईंट भट्ठों पर रहेगा विशेष फोकस

Bhiwani News

डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ईंट भट्ठों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। वहां काम करने वाले मजदूरों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा और मौके पर ही जांच भी की जाएगी।

Bhiwani News: लक्षण और फैलने के कारणों पर दी जानकारी

डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षणों में शरीर पर तांबिया रंग के निशान दिखाई देना शामिल है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का कीटाणु नाक की झिल्ली में होता है और यह सांस के माध्यम से फैल सकता है, लेकिन सही समय पर इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो जाता है।

Bhiwani News: जिले में वर्तमान स्थिति

उन्होंने बताया कि फिलहाल भिवानी जिले में कुष्ठ रोग के केवल 3 मरीज चिन्हित हैं। किसी भी नए मरीज के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत जांच और इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सभी संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Bhiwani News: भेदभाव खत्म करने का संदेश

डॉ. सुमन विश्वकर्मा ने कहा कि इस जागरूकता पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और इससे प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव को समाप्त करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और समय पर इलाज से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

Read also: Haryana: नांगल चौधरी में तेंदुए की दहशत, प्रशासन ने दिया रेस्क्यू ऑपरेशन का आश्वासन

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद