,

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Bhiwani

Report by: JD Duggal

Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन मॉल नुमा इमारत के तीसरी मंजिल की छत के लेंटर की ढलाई के दौरान अचानक लेंटर खिसक गया। इस हादसे में 5 मजदूर दबकर घायल हो गए। घायलों में से एक मजदूर की सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Bhiwani: रेस्क्यू टीम और पुलिस ने तुरंत पहुँचकर बचाया

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी सुनील ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Bhiwani: अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

Bhiwani

घायलों में से 2 मजदूरों को नागरिक अस्पताल और 3 को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नागरिक अस्पताल में भर्ती मजदूर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायलों ने हादसे की जानकारी दी और ठेकेदारों ने भी मौके पर घटना की पुष्टि की।

Bhiwani: हादसे के कारणों का अभी पता नहीं

हादसा कैसे हुआ इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के समय दो ठेकेदारों के दो दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे। यह मॉल नुमा बिल्डिंग लगभग एक साल से निर्माणाधीन थी।

read also: Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO