Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhiwani

Report by: JD Duggal

Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को संबंधित क्षेत्र में मुनादी करवाई। स्थानीय लोगों को निर्देश दिए गए कि वे स्वयं अपने अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा नगर परिषद पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करेगी।

Bhiwani: 26 लाख की लागत से बनेगी नई गली

नगर परिषद के पटवारी संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि देवसर चुंगी से लेकर पूर्व पार्षद राजकुमार के मकान तक नई गली का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 26 लाख रुपए से अधिक खर्च होंगे और इसका टेंडर भी हो चुका है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले गली में किए गए अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है।

Bhiwani: चबूतरे और अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

Bhiwani

नगर परिषद टीम ने क्षेत्र में गली में बने चबूतरे और अन्य अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। आसपास के लोगों से कहा गया है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, ताकि किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके।

Bhiwani: शुक्रवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। अधिकारियों को इसके लिए पत्र लिख दिया गया है। परिषद पहले ही क्षेत्र में नोटिस जारी कर चुकी है और मुनादी भी करवा दी गई है।

अब नगर परिषद ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

read also: Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा