,

Bhind जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों और फायरिंग से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhind


खेत में खाद डालने को लेकर भड़का विवाद

Bhind :भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटकनपुरा इलाके में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में खाद डालने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मामला नियंत्रण से बाहर हो गया।


लाठी-डंडों के साथ फायरिंग, चार लोग घायल

Bhind विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आईं। इस हिंसा में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।


पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

Bhind घटना की सूचना मिलते ही मालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Read this: Anuppur: कोतमा में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, माँ मातंगी धाम बनी सामाजिक समरसता की प्रेरणा

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों