,

भीमपुर में भगवान भरोसे स्कूल, शिक्षक नदारद—बच्चों के भविष्य पर गहराया संकट

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैतूल: जिले के भीमपुर विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्कूलों में शिक्षक नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं, जिसका सीधा असर वहाँ पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई और वार्षिक परीक्षाओं पर पड़ रहा है।

यह मामला भीमपुर ब्लॉक के अंतर्गत बक्का की एकीकृत शाला का है, जहाँ चार नियमित शिक्षक पदस्थ होने के बावजूद ज्यादातर समय स्कूल एक अतिथि शिक्षक के भरोसे चल रहा है। शिक्षकों की इस गैरजिम्मेदारी का खामियाज़ा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

स्कूल में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था भी पूरी तरह अव्यवस्थित है। मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता और गैस चूल्हा उपलब्ध होने के बावजूद रसोइया अब भी लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाती है, जिससे स्कूल में धुएँ का प्रदूषण फैलता है और बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

ग्रामीणों ने इस बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर बैतूल जिला कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएँ, एमडीएम व्यवस्था सुधरे और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़