,

Bhilai News: भिलाई इस्पात संयंत्र में भीषण आग, मौके पर अफरा-तफरी

Bhilai

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Bhilai News: भिलाई से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे संयंत्र क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग आरसीएल के बाजू में स्थित पीवीएस-2 के सामने लगी बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संयंत्र प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Bhilai: अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं। धुआं और लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे संयंत्र परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। आग बुझाने की कवायद जारी है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

घटना कैसे हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संयंत्र प्रबंधन ने जांच टीम को सक्रिय कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी तकनीकी खराबी या ओवरहीटिंग की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पुष्टि अधिकारी जांच के बाद ही करेंगे।

उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और आग को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के निर्देश दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kawardha: जिला अस्पताल में इलाज में देरी से नवजात की मौत, लापरवाही पर हंगामा

कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

आग के फैलाव को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। फिलहाल किसी जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती पर याद आए बापू के विचार, आज भी देते हैं जीवन को नई दिशा

BY: Yoganand Shrivastva Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर…

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain का गोल्डन पंच, चीन की बॉक्सर को हराकर जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार का…

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार

PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

India-US Trade Deal पर बड़ी खबर, आखिरी दौर में पहुंची बातचीत; जल्द फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की बात

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 48 घंटे में छत्तीसगढ़…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…