,

भैरमगढ़: दो दिवसीय बस्तर ओलंपिक, महिला खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, रस्सी खींच में लगाया दम

Bhairamgarh: Two-day Bastar Olympics, women players showed their strength in rope pulling

रिपोर्ट- कुशाल चोपड़ा, एडिट- विजय नंदन

बीजापुर। खेलों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने और बस्तर क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत भैरमगढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 और 5 नवंबर को भव्य रूप से किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ियों ने पारंपरिक और आधुनिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विधायक विक्रम शाह मंडावी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विक्रम शाह मंडावी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति समर्पण अनुशासन और टीम भावना को सशक्त बनाते हैं। मंडावी ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और बस्तर का नाम रोशन करें।

सीईओ नम्रता चौबे रही विशेष अतिथि

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सीईओ जिला पंचायत बीजापुर श्रीमती नम्रता चौबे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विभिन्न खेलों में दिखी खिलाड़ियों की प्रतिभा

इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, लंबी दौड़, लंबी कूद और रस्साकशी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता (बीजापुर) के लिए किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और ग्रामीणजन शामिल हुए। सभी की सक्रिय सहभागिता से आयोजन और भी भव्य एवं यादगार बन गया।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…