रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा
Bhagalpur (बिहार): बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने राज्य की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर बड़ा बयान दिया है। भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में साल 2005 से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सुशासन वाली सरकार काम कर रही है, जिसके चलते राज्य में भयमुक्त माहौल बना हुआ है।

Bhagalpur अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट, जारी है कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ पुलिस को फ्री-हैंड (खुली छूट) दिए जाने के सवाल पर परिवहन मंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सूबे में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह सिलसिला लगातार जारी है। एनडीए सरकार 2005 से ही आम जनता की भलाई और कानून का राज स्थापित करने के लिए अपराधियों पर नकेल कसती आ रही है।

Bhagalpur सुशासन का असर: बिहार में लग रहे हैं नए-नए उद्योग
दामोदर राउत ने सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि राज्य में पिछले दो दशकों से चल रहे सुशासन का ही नतीजा है कि आज बिहार की छवि बदली है। कानून-व्यवस्था मजबूत होने के कारण बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और राज्य में नए-नए उद्योग-धंधे स्थापित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
Bhagalpur ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर मंत्री का तीखा तंज
सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सवाल पर भी परिवहन मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों का हवाला देते हुए तंजिया लहजे में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारे लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने और संगठन बनाने की पूरी आजादी है।





