2024 में सबसे बिकने वाली कारें: जानें किन कारों ने इस साल का सफर किया आसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Best selling cars in 2024: Know which cars made the journey easy this year

साल 2024 समाप्त होने वाला है, इस साल इलेट्रॉनिक कारों के साथ हाईब्रिड कारों ने भी काफी धूम मचाई। माना जा रहा है कि, आने वाले वक्त में पेट्रोल कारों के बजाए अन्य ऑप्शन्स पर ज़्यादा विचार किया जाएगा। अक्टूबर 2024 की बात की जाए तो सेल्स चार्ट में मारुति कार का दबदबा रहा, टॉप 15 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में से 9 मॉडल्स मारुति के ही थे। ऑफिस में इस्तेमाल के लिए पहली पसंद अर्टिगा पिछले महीने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। आईये जानते है अक्टूबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कारें।

मारुति अर्टिगा 18,700 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी सालाना सेल्स 32 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2024 में इसकी 1,300 यूनिट्स ज्यादा बेचने में कामयाब रही है।

मारूति स्विफ्ट अक्टूबर महीने की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने कंपनी इस गाड़ी की 17,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। इसकी मासिक सेल्स 1,300 यूनिट्स बढ़ी है, जबकि इसकी सालाना सेल्स में 15 प्रतिशत गिरावट आई है।

हुंडई क्रेटा 17,500 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। इसकी मासिक सेल्स बढ़ी है, साथ ही इसकी सालाना सेल्स में 34 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

इस लिस्ट में मारुति ब्रेज़ा चौथे स्थान पर रही। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2024 में कंपनी इसकी 1,240 यूनिट्स ज्यादा बेचने में कामयाब रही है, जबकि इसकी सालाना सेल्स 3 प्रतिशत बढ़ी है।

मारुति फ्रॉन्क्स ने पिछले महीने काफी अच्छा परफॉर्म किया। अक्टूबर में इस क्रॉसओवर कार की 16,400 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक सेल्स में 18.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इस लिस्ट की सभी कारों के मुकाबले फ्रॉन्क्स की सालाना ग्रोथ सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत बढ़ी है।

प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो सेल्स चार्ट में छठी पोजिशन पर रही। इसकी मासिक सेल्स में 1,700 से ज्यादा यूनिट्स का इजाफा हुआ है, जबकि इसकी सालाना सेल्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

माइक्रो एसयूवी टाटा पंच अक्टूबर 2024 के सेल्स चार्ट में सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी मासिक सेल्स में 2,000 से ज्यादा यूनिट्स का इजाफा हुआ है, जबकि इसकी सालाना सेल्स 400 से ज्यादा यूनिट्स बढ़ गई है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो 15,600 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप 10 में शामिल होने वाली इकलौती महिंद्रा कार है। यह इस सूची की आखिरी कार है जिसकी 15,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसकी सालाना सेल्स 15 प्रतिशत बढ़ गई है।

टाटा नेक्सन की पिछले महीने 14,700 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इस गाड़ी की मासिक सेल्स 28 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इसकी सालाना सेल्स 2,000 यूनिट्स कम रही।

मारुति ग्रैंड विटारा की अक्टूबर 2024 में 14,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसकी मंथली सेल्स में गिरावट आई है, कंपनी इस गाड़ी की 3,800 से ज्यादा यूनिट्स कम बेचने में सक्षम रही। हालांकि, इसकी सालाना सेल्स 30 प्रतिशत बढ़ी है।

मारुति वैगन आर सेल्स चार्ट में लुढ़ककर ग्याहरवें स्थान पर आ गई है। कंपनी पिछले महीने इस कार की 13,900 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2024 में इसकी 580 यूनिट्स ज्यादा बिकी, लेकिन इसकी सालाना सेल्स में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है।

मारुति डिज़ायर इस लिस्ट की इकलौती सेडान कार है, जिसकी पिछले महीने 12,700 यूनिट्स बिकी। हालांकि, इसकी सालाना सेल्स 14 प्रतिशत कम हुई है।

मारुति ईको की सेल्स परफॉर्मेंस एक जैसी बनी हुई है। कंपनी अक्टूबर 2024 में इस एमपीवी कार की 11,600 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। हालांकि, इसकी मासिक और सालाना सेल्स में क्रमश: 2 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

हुंडई वेन्यू को भी टॉप 15 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में जगह मिली है। कंपनी सितंबर 2024 के मुकाबले अक्टूबर में इसकी 640 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। हालांकि, इसकी सालाना सेल्स में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। महिंद्रा एक्सयूवी700 अक्टूबर के सेल्स चार्ट में 15वें नंबर पर रही। इस गाड़ी की सालाना सेल्स में 12 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ है। कंपनी पिछले महीने इस एसयूवी कार की 10,400 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। 

Live-in Relationship Case: बोकारो की रिंकू देवी राजस्थान में मिली

Live-in Relationship Case: बोकारो से लापता 16 वर्षीय बेटे की मां रिंकू

Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: बिरनपुर हिंसा केस में

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: रतलाम में बारिश, 22

Horoscope: 18-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनपसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव