बेमेतरा: अकोली गांव में ट्रांसफार्मर प्लांट निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, कलेक्टर ने कराया वार्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बेमेतरा: अकोली गांव में ट्रांसफार्मर प्लांट निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, कलेक्टर ने कराया वार्ता

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा जिले की नांदघाट तहसील के ग्राम अकोली में उद्योग स्थापना को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। उनका आरोप है कि उद्योग प्रबंधन ने उन्हें गुमराह किया। 7 साल पहले ग्राम पंचायत से फुट पार्क बनाने के नाम पर अनुमति ली गई थी, लेकिन अब उसी सरकारी जमीन पर ट्रांसफार्मर बनाने का उद्योग लगाया जा रहा है।

कलेक्टर ने किया समझौते का प्रयास:
इस मामले को शांत करने के लिए बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उद्योग प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बैठक कर सुलह कराने की कोशिश की। हालांकि बैठक का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, लेकिन कलेक्टर ने कहा कि आपसी बातचीत से ही मामले का समाधान निकाले जाने की कोशिश की जाएगी।

इतिहास:
नांदघाट तहसील के ग्राम पंचायत अकोली में 7 साल पूर्व वहां मौजूद 35 एकड़ शासकीय जमीन पर फुट पार्क बनाने का प्रस्ताव ग्रामीणों और सरपंच से लिया गया था। ग्रामीणों की अनुमति के बाद ही योजना पर काम शुरू हुआ, लेकिन अब जमीन पर उद्योग निर्माण की खबर ने ग्रामीणों में आक्रोश फैला दिया है।

स्थिति नियंत्रण में:
ग्रामीण और उद्योग प्रबंधन दोनों ही पक्षों को समझाने की कोशिश जारी है। प्रशासन मामले पर नजर रखे हुए है और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की संभावनाओं को बढ़ावा दे रहा है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया