,

बेमेतरा: पंचायत सचिवों की हड़ताल को मिला समर्थन

Bemetara: Panchayat secretaries' strike gets support

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति की माँग की

— संजू जैन, बेमेतरा

बेमेतरा जिले में पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 29वें दिन भी जारी रही। इस दौरान पंचायतों के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य सरकार ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को वित्तीय प्रभार सौंपा था। लेकिन अब इन अधिकारियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग की है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने बताया कि 11 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय साजा, बेमेतरा, नवागढ़ और बेरला के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में उनके पास पहले से ही 8 से 10 ग्रामों का अतिरिक्त कार्यभार है, और आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए उनकी जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय कृषकों के लिए केसीसी बनवाना, खाद-बीज का अग्रिम भंडारण और वितरण, मृदा परीक्षण के लिए नमूने लेना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, भौतिक सत्यापन, नवीन पंजीकृत किसानों का सत्यापन, एग्री स्टैक में कृषकों की आईडी बनवाना, सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण जैसे अनेक कार्य पहले से ही तय समय-सीमा में पूरे करने हैं।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…