बेमेतरा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 3 अगस्त को बेमेतरा जिले में किया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चली। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 2047 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1841 ने परीक्षा दी, जबकि 206 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
90% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
इस परीक्षा में कुल 90% परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया और 10% अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए।
- सभी केंद्रों में जैमर लगाए गए थे
- अभ्यर्थियों को केवल हाफ स्लीव कपड़े और चप्पल पहनकर ही परीक्षा देने की अनुमति थी
- कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला
- विलंब से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा, अपर कलेक्टर व एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, नोडल अधिकारी व एसडीएम पिंकी मनहर, तथा समन्वयक संस्था पं. जवाहरलाल नेहरू शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा के सीनियर प्रोफेसर डी. आर. साहू ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्राध्यक्षों से जानकारी ली।
परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति
- शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय: 480 में से 434 उपस्थित, 46 अनुपस्थित
- लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय: 360 में से 319 उपस्थित
- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय: 360 में से 327 उपस्थित
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय हिन्दी माध्यम विद्यालय: 360 में से 320 उपस्थित
- ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल: 360 में से 324 उपस्थित
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिवलाल राठी: 127 में से 117 उपस्थित





