बेमेतरा: NHM कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Health services disrupted due to strike by NHM employees

रिपोर्टर: संजू जैन

ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल बंद

बेमेतरा जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।


400 कर्मचारी हड़ताल पर

बेमेतरा जिले के करीब 400 एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों पर पड़ा है, जहां उप स्वास्थ्य केंद्र और छोटे अस्पताल पूरी तरह बंद हो गए हैं।


जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ी

गांव के अस्पताल बंद होने से अब मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। खासकर गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों का टीकाकरण कराने वाले परिजन और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मौसमी बीमारियों का खतरा

मौसम में बदलाव के चलते डायरिया और मलेरिया जैसे मौसमी रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में स्वास्थ्य सेवाओं का ठप होना गंभीर चिंता का विषय बन गया है।


मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

हड़ताल के कारण बेमेतरा जिला अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई (NRC) बंद हो गई है। इससे कम वजन वाले नवजात शिशुओं की देखभाल प्रभावित हो रही है। डिलीवरी सेवाओं और नियमित बीपी-शुगर फॉलोअप मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


गंभीर स्थिति बनी

NHM कर्मचारियों की हड़ताल ने पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्कूली बच्चों का इलाज, डेंगू, मलेरिया और फायलेरिया जैसी बीमारियों का उपचार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों और मरीजों का कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी