बेमेतरा: बीजाभाठ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुर्गी खाद से फैली दुर्गंध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Foul smell spread from poultry manure in Bijabhath Housing Board Colony

रिपोर्टर: संजू जैन

महिलाएं अस्पताल में भर्ती

बेमेतरा मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली बीजाभाठ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी इन दिनों भारी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी के पास एक निजी जगह पर रखी गई मुर्गी खाद के कारण आसपास के इलाके में भयंकर दुर्गंध फैल गई है। इस दुर्गंध से जहां लोगों का जीवन दूभर हो गया है, वहीं कई महिलाएं बीमार होकर अस्पताल तक पहुंच गई हैं।

महिलाओं की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हवा चलते ही दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैल जाती है, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई महिलाएं लगातार सिरदर्द, उल्टी और सांस की समस्या की शिकायत कर रही हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

खाना-पीना मुश्किल, कूलर से भी आती है बदबू

कॉलोनीवासियों ने बताया कि मुर्गी खाद की बदबू के कारण घरों में रहना दूभर हो गया है। “कूलर चालू करते हैं तो पूरे कमरे में बदबू भर जाती है। खाना खाने का भी मन नहीं करता। 24 घंटे बदबू के बीच रहना पड़ रहा है,” एक निवासी ने नाराजगी जताते हुए कहा।

स्कूल के पीछे गंदगी का अंबार

खास बात यह है कि यह खाद एक पब्लिक स्कूल के ठीक पीछे रखी गई है, जिससे बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है। आसपास गंदगी फैलने से मच्छरों और बीमारियों का डर भी लोगों को सता रहा है।

प्रशासन से की शिकायत, हटाने की उठी मांग

कॉलोनीवासियों ने स्थानीय प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर इस खाद को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द इस खाद को नहीं हटाया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में