बेमेतरा ब्रेकिंग: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सात सूने मकानों में चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara Breaking: Theft in seven vacant houses of Housing Board Colony

लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

रिपोर्ट: संजू जैन | स्थान: बेमेतरा

बेमेतरा शहर के बीजाभाट स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कॉलोनी के कुल सात सूने मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बेहद शातिर तरीके से पड़ोस के घर की कुंडी बाहर से बंद कर दी ताकि किसी को शक न हो और कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद उन्होंने कॉलोनी के एक के बाद एक मकानों के दरवाजे तोड़कर घरों में रखे कीमती सामान, गहने, नकदी आदि की तलाश की और उन्हें चुरा ले गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की इस घटना को कम से कम चार अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। चोर इतनी बेखौफी से आए और सामान लेकर चले गए कि किसी को भनक तक नहीं लगी। इससे पहले भी इस कॉलोनी में तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही इन चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके।

बांग्लादेश में विष्णु मूर्ति मिलने के बाद जमीन बंजर होने का रहस्य! ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिक भी हैरान

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में