वोटिंग से पहले जम्मू-कश्मीर बीजेपी में अंदरूनी कलह, वरिष्ठ नेता छोड़ रहे पार्टी, जानें वजह?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं में गहमा गहमी बढ़ गई है। भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर कई नेता खफा बताए जा रहे हैं। इसी नाराजगी की वजह से सांबा जिले के अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को प्रत्याशी बनाया है, जो कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। हाल ही में इन्होंने (सुरजीत सिंह) नेशनल कांफ्रेंस को छोड़ भाजपा को ज्वाइन किया।

टिकट ना मिलने पर बीजेपी के सीनियर नेता नाराज

गौरतलब है कि चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर बीजेपी में कई नेता विरोध के सुर बुलंद कर रहे हैं। यहां टिकट बंटवारा पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बनता दिख रहा है। टिकट न मिलने से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नाराज हैं। इसी के चलते 50 साल से बीजेपी से जुड़े चंद्र मोहन शर्मा भी पार्टी छोड़ चुके हैं। इसके अलावा कटरा की वैष्णो देवी सीट से नेता रोहित दुबे भी नाराज हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेता किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

तीन चरणों में चुनाव

बता दें कि एक दशक के बाद जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का पर्व लौटा है। चुनाव आयोग ने बताया था कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को ही घोषित किए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव

18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव

25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव

1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव

नतीजे- 4 अक्टूबर

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के