बस्ती: मोबाइल पर अश्लील बातें, फिर ‘हनीट्रैप का खेल’ का वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल, अब अरेस्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Basti: Woman blackmailer arrested for honey trapping young men and extorting Rs 10 lakh from them

रिपोर्ट: उमंग पांडेय, एडिट- विजय नंदन,

बस्ती:शहर में एक ऐसी कहानी सामने आई है जो किसी फिल्मी सस्पेंस से कम नहीं है। पहले दोस्ती, फिर प्यार का इज़हार और फिर मोबाइल पर शुरू होती थीं अश्लील बातें और वीडियो कॉल। कुछ ही दिनों में लवी सिंह नाम की यह महिला सामने वाले युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी फिर वही फोन कॉल और अश्लील वीडियो बन जाता था ब्लैकमेलिंग का हथियार निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही की जाती थी। अब बस्ती पुलिस ने इस हनीट्रैप गैंग की “मुख्य किरदार” लवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अब तक तीन लोगों से 10 लाख रुपये से ज्यादा वसूले जा चुके हैं। साइबर लव के इस खेल ने फिर साबित कर दिया। हर मीठी बात के पीछे मंशा मीठी नहीं होती।

प्यार का जाल, ब्लैकमेल और फिर वसूली का खेल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लवी सिंह पहले लोगों से सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए संपर्क बनाती थी। बातचीत के बाद जब रिश्ता नजदीकी में बदल जाता, तो वह प्राइवेट फोटो और वीडियो बना लेती थी। इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का सिलसिला वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लाखों रुपये की उगाही करती थी। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने तीन लोगों से करीब 10 लाख रुपये की उगाही की है।

शिकायत के बाद खुला राज

मामले की शुरुआत तब हुई जब बीना त्रिपाठी नामक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि किसी महिला ने उनके पति को अपने जाल में फंसा लिया है और उनसे लगातार पैसे ऐंठ रही है।
शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। जांच में जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया — लवी सिंह ने न सिर्फ उनके पति बल्कि कई अन्य लोगों को भी अपने हनी ट्रैप में फंसा रखा था।

पुलिस की कार्रवाई और खुलासे: सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लवी सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में यह बात सामने आई कि वह पहले भी दो मामलों में लोगों को हनी ट्रैप में फंसा चुकी है और उनसे मोटी रकम वसूल चुकी है।

पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस ने लवी सिंह के खिलाफ धारा 308(5), 308(6), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी का बयान: “शिकायत के बाद जांच की गई तो पता चला कि आरोपी महिला लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। अब तक तीन लोगों से लगभग 10 लाख रुपये की वसूली के सबूत मिले हैं। आगे की जांच जारी है।”

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे