Report By: Azad Saxena, Edit By: Mohit Jain
Barsur Naxal Operation: दक्षिण बस्तर के बारसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम कुरसिंगबहार के जंगलों में माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद किया गया।
Barsur Naxal Operation: तलाशी और बरामदगी
13 जनवरी 2026 को IB RAR से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर CRPF, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, क्विक एक्शन टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने बरामद किए:
- तीन पाइप बम
- एक प्रेशर कुकर IED
- चार खाली कुकर

सभी विस्फोटकों को BDS टीम ने सुरक्षित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Activa Theft Arrests: रायपुर पुलिस ने दोपहिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 21 आरोपी गिरफ्तार
CG Naxal Rehabilition: बीजापुर में 52 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे, शांति की नई शुरुआत

Barsur Naxal Operation: प्रभाव और महत्व
इस कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई और आम नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों की जान बचाई जा सकी। यह ऑपरेशन सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय और माओवाद विरोधी अभियान की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।





