Barrier-Free Toll System: बिना ब्रेक, बिना कतार… अब सरपट कटेगा टोल!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Barrier-Free Toll System

Barrier-Free Toll System: केंद्र सरकार हाईवे यात्रा को तेज, स्मार्ट और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। गुजरात के सूरत जिले के कामरेज क्षेत्र स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर देश का पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम तैयार हो चुका है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 2 फरवरी से इसका ट्रायल शुरू करेगी। यह सिस्टम मौजूदा टोल व्यवस्था की जगह लेगा, जहां वाहनों को रुककर टोल देना पड़ता था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लंबे समय से टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को खत्म करने की बात करते रहे हैं और यह परियोजना उसी दिशा में एक अहम पहल है।

Barrier-Free Toll System

Barrier-Free Toll System: यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नए बैरियर-फ्री टोल सिस्टम के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना होगा। गाड़ियां सामान्य गति से टोल स्ट्रेच पार कर सकेंगी। इससे समय की बचत होगी और हाईवे पर ट्रैफिक भी अधिक सुचारू रूप से चलेगा।

कैसे कटेगा टोल? – पूरी तरह ऑटोमैटिक सिस्टम

इस नई व्यवस्था में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाहन की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और FASTag से जुड़ा टोल अपने आप कट जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस होगी और इसमें किसी मैनुअल हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहन लगभग 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके गुजर सकेंगे।

Barrier-Free Toll System: विदेशी तकनीक से होगा देसी फायदा

इस परियोजना में ताइवान की FETC एजेंसी के 25 से अधिक विशेषज्ञ सितंबर से काम कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस सिस्टम के पूरी तरह लागू होने पर हर साल करीब 1500 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी और लगभग 6000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना है।

Barrier-Free Toll System: आगे की योजना – पूरे देश में लागू होगा सिस्टम

सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजना है कि 2026 के अंत तक देशभर के 1050 से अधिक टोल प्लाजा को AI आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम में बदला जाए। यदि गुजरात का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में पूरे देश के हाईवे पर टोल प्लाजा की व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई