,

Bareilly: में बीमा के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़: चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bareilly

रिपोर्ट :दुष्येंद्र कुमार

Bareilly: थाना भुता पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ा साइबर गिरोह उजागर किया है। आरोपियों ने लोगों को फोन पर झांसा देकर लाखों रुपये ठगने की कोशिश की थी।

चार आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

Bareilly: पुलिस ने मोहम्मद नवी, फरमान, मोहम्मद अकरम और आरिफ को केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास दबिश देकर गिरफ्तार किया। ये लोग खुद को नामी बीमा कंपनियों के एजेंट बताकर लोगों को बोनस और अतिरिक्त लाभ का लालच देते थे और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराते थे।

संपत्ति और उपकरण बरामद

Bareilly: तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 5 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, कई चालान स्लिप और विजिटिंग कार्ड के अलावा 54 हजार रुपये नकद और एक स्विफ्ट कार बरामद की। ये सब साक्ष्य गिरोह के साइबर ठगी नेटवर्क को उजागर करने में मददगार साबित हुए।

अन्य गिरोह सदस्यों की तलाश शुरू

Bareilly: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के लिए संदेश गया है कि ठगी चाहे जितनी भी चालाकी से की जाए, कानून से बचना मुश्किल है।

Read This: Young Leaders Dialogue 2026: स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को दिखाई भारत की आध्यात्मिक शक्ति, आप सभी विवेकानंद स्वरूप हैं: CM

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल